• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने शिक्षा विभाग के फोटोग्राफी वीडियोग्राफी प्रतिबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0
सिरोही-आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने शिक्षा विभाग के फोटोग्राफी वीडियोग्राफी प्रतिबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा सरुपगंज

सिरोही-आईएफडब्ल्यूजे संगठन ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा विभाग के फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी प्रतिबंधित आदेश को निरस्त करने की मांग

सिरोही जिला मुख्यालय पर सोमवार को आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर लगाए गए प्रतिबंध के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने कहा कि विद्यालयों में जर्जर भवन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षकों की लापरवाही एवं अन्य अनियमितताओं को सामने लाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्था प्रधान की पूर्व अनुमति अनिवार्य होने से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार सरकार के विरोधी नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच लोकतांत्रिक सेतु हैं। जनहित से जुड़ी समस्याओं और सरकारी व्यवस्थाओं की कमियों को सामने लाना स्वतंत्र पत्रकारिता का दायित्व है। इसलिए आदेश को वापस लिया जाना चाहिए।

इस दौरान जिला महासचिव हरिपाल सिंह, जिला प्रवक्ता लियाकत अली, पिण्डवाड़ा विधानसभा प्रभारी मोहम्मद युसूफ, पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप शर्मा, रमेश टेलर, जगेसिंह देवड़ा, लक्ष्मण भाटी, सवाराम परिहार, वचनाराम व राकेश चंदेल मौजूद रहे।

Previous Post

तिलकेश्वर महादेव मंदीर पर श्रदालुओ का उमड़ा हुजूम, जंजीर पकड़ कर दर्शन को पहुचने का मार्ग कठिन

Next Post

कोसेलाव में भुतेशवर महादेव मंदिर निकाली भव्य कावड़ यात्रा

Next Post
कोसेलाव में भुतेशवर महादेव मंदिर निकाली भव्य कावड़ यात्रा

कोसेलाव में भुतेशवर महादेव मंदिर निकाली भव्य कावड़ यात्रा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page