• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

धनपुरा में जातीय पंचों ने परिवार को बहिष्कृत कर लाखों हड़पेः पीड़ित ने सिरोही एसपी से ठोस कार्रवाई की मांग की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले की रेवदर तहसील के धनपुरा गांव निवासी दिनेश कुमार चौधरी ने जातीय पंचों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंचों ने उनके परिवार का हुक्का-पानी बंद कर समाज से बहिष्कृत कर दिया और लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में दिनेश कुमार ने बताया कि करीब बीस साल पहले उनकी तीन साल की बहन की सगाई मालपुरा निवासी भूराराम चौधरी से हुई थी। बहन के बालिग होने पर साल 2024 से मालपुरा निवासी भूराराम ने जातीय पंचों के साथ मिलकर जल्द शादी करने का दबाव बना रहा है। जबकि उनकी बहन उस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी।

दिनेश कुमार के समझाने पर कि बहन अभी नौकरी की तैयारी कर रही है, जातीय खाप पंचायत ने एक बैठक आयोजित की। पंचायत ने पीड़ित परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया और उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया। इसके बाद परिवार से ग्यारह लाख रुपए हड़प लिए गए।

:

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद भी पंच उन्हें सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पंचों ने 11 लाख रुपए के दंड के बाद 1 लाख रुपए ‘अमल’ के नाम पर लिए। इसके अतिरिक्त, पंचों को बार-बार बुलाने और खिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए और वसूले गए। अब वे 5 लाख रुपए और देने का दबाव बना रहे हैं, धमकी दे रहे हैं कि यदि यह राशि नहीं दी गई तो उन्हें समाज से पूरी तरह बहिष्कृत कर दिया जाएगा। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पंच षड्यंत्र रचकर उन पर हमला करवा रहे हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो रहा है।शिकायत में यह भी बताया गया है कि इन पंचों के खिलाफ पूर्व में भी मंडार पुलिस थाने में सीआर 46/2021 के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इसके अलावा, कोर्ट ने उन्हें वर्ष 2018 में एक अन्य मामले (एफआर 26/2018) में भी दोषी ठहराया था।

पीड़ित परिवार ने इस पूरे प्रकरण पर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पंचों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

पोसालिया में जीण माता मेला 21-22 अप्रैल को:खण्डेलवाल समाज की कुलदेवी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव

Next Post

डूंगरपुर में खड़े टैंकर में जा घुसी कार, युवक घायलः 1 की हालत गंभीर, शादी में शामिल होने जा रहे थे

Next Post
डूंगरपुर में खड़े टैंकर में जा घुसी कार, युवक घायलः 1 की हालत गंभीर, शादी में शामिल होने जा रहे थे

डूंगरपुर में खड़े टैंकर में जा घुसी कार, युवक घायलः 1 की हालत गंभीर, शादी में शामिल होने जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page