पोसालिया में जीण माता मेला 21-22 अप्रैल को:खण्डेलवाल समाज की कुलदेवी का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-श्रीखंडेलवाल जीण माता सेवा समिति ट्रस्ट के महामंत्री लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन, 21 अप्रैल मंगलवार को, रात में भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें गोडवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक किशोर पालीवाल और शीतल वैष्णव एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। दिन में महिला मंडल द्वारा माताजी का सामूहिक मंगल पाठ किया जाएगा।
मेले के दूसरे दिन, 22 अप्रैल बुधवार को, सुबह 9 बजे पोसालिया नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मंदिर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
इस दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से कुलदेवी को 108 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाएंगे, जिसे चुनरी महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसी अवसर पर मंदिर परिसर में नवनिर्मित जरावी मोहन भोजनशाला भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा।
इस वर्ष के मेलोत्सव के लाभार्थी भरूड़ी निवासी जरावीदेवी मोहनलाल नाटानी परिवार होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद नाटाणी, उपाध्यक्ष मुल्तानमल नाटाणी, कांतिलाल कायथवाल, महामंत्री लोकेश नाटाणी, सहमंत्री नंदकिशोर नाटाणी, कोषाध्यक्ष ललित कायथवाल, बलवंत कुमार, किरण कुमार और किशोर सहित ट्रस्ट मंडल के सभी सदस्य तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

