PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री अशोक आंजणा, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानीसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व मे जाब्ते द्वारा दिनांक 09.09.2026 की रात्रि में फुगंणी गांव के हनुमानजी मंदिर मे चोरी होने से प्रकरण संख्या 115 दिनांक 12.09.2026 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री पर दर्ज कर विशेष टीम गठित कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर आस पास रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक कर फुटेज लिये तथा आस पास के खेतों में काम करने वाले बाहरी लोगो से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण व खास मुखबीर की सूचना से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को डिटेन किया गया। अभियुक्तगण व बाल अपचारी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
घटना विवरणः दिनांक 12.09.2026 को प्रार्थी अर्जुनसिंह पुत्र हरिसिंह जाति राजपुत निवासी फुगणी ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं हनुमानजी मंदिर फुगणी में देखरेख का कार्य करता हूँ। दिनांक 09.09.2026 को मध्यरात्रि को अज्ञात चोरो ने हुनमानजी मंदिर के भण्डारे (दानपात्र) में से रूपये चोरी किये है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जिसमें उक्त वारदात को करने वाले अज्ञात चोर द्वारा की गई वारदात रिकॉर्ड हुई है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 115 दिनांक 12.09.2026 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री दर्ज कर अभियुक्तगण की तलाश शुरू की गई।
तरीका वारदातः गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व डिटेन बाल अपचारी पहले जिन मन्दिरों में रात्रि में पुजारी नहीं रहता हैं उन मन्दिरों की रैकी करते है। फिर रात्रि में लोहे के तार के आगे च्वींगम लगाकर मन्दिर के भण्डारें से च्वींगम के रूपये चिपकाकर निकालते है। अभियुक्तगण मन्दिर के ताले वगैरा नहीं तोडते है तथा न ही भण्डारे को तोडते है। ताकि अगले दिन पुजारी व ग्रामीणों को घटनाक्रम के बारे में पता नहीं चले। अभियुक्तगण मैप में मन्दिरों की लोकेशन सेव करके रखते है तथा जहां पर चोरी करते है उस जगह को मैप में मार्क कर देते है। अभियुक्त अपनी मोटरसाईकिलों पर रामदेवजी का झण्डा लगाकर रखते ताकि लोग शक नहीं करे।
कबुल की गई वारदातेंः-
1. हनुमानजी मन्दिर फुगंणी में चोरी करना।
2. बुढेश्वर महादेव मन्दिर आकुना में चोरी करना।
3. जोगेश्वर महादेव मन्दिर मडिया में चोरी करना
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. मदनलाल पुत्र बगदाराम जाति भील उम्र 23 वर्ष निवासी चाटवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।
2. नरपत राम पुत्र बगदाराम जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी चाडवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।
3. विक्रम कुमार पुत्र तगाराम जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी चाटवाडा पुलिस थाना करडा जिला जालोर।
गठित टीमः-
1. भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री
2. घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री
3. नेहपालसिंह कानि 16 पुलिस थाना कालन्द्री (विशेष भुमिका)
4. शंकरलाल कानि 593 पुलिस थाना कालन्द्री (विशेष भुमिका)
5. राजा कानि 940 पुलिस थाना कालन्द्री
6. विनोद कुमार कानि 594 पुलिस थाना कालन्द्री
7. नारायणलाल ड्रा कानि 580 पुलिस थाना कालन्द्री

