PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य मामलों में वांछित चल रहे मुल्जिमों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जितेन्द्रसिंह राठौड वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में सात माह से फरार मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटनाः-दिनांक 09-03-2026 को पुलिस थाना पिंडवाडा द्वारा ईको कार से 06 किलो 340 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद कर मौके से तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किये जाकर अनुसंधान थानाधिकारी आबूरोड रीको के हवाले किया गया। थानाधिकारी आबूरोड रीको द्वारा अनुसंधान के दौरान बरामदशुदा अवैध अफीम के रिसिवर मुल्जिम जोईताराम तथा अफीम के सप्लायर सुरेशचंद्र को गिरफ्तारी किये गये। घटना के बाद से मुख्य अफीम सप्लायर लक्ष्मीलाल सुथार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की अलग-अलग जगह पर तलाश की गई। मगर आरोपी गिरफ्तार से बचने के लिए अलग-अलग जगह पर रहने लगा। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश जारी रखते हुए वांछित आरोपी लक्ष्मीलाल को निकुम्भ, चितौडगढ से दस्तयाब कर प्रकरण में अनुसंधान हेतु गिरफ्तार किया गया है।
नाम पता मुल्जिम
1.लक्ष्मीलाल पुत्र नानूराम जाति सुथार उम्र 28 साल निवासी सुथार खेडा पुलिस थाना निकुम्भ जिला चितौडगढ
पुलिस टीमः-
1 लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. ओमप्रकाश कानि. न. 158 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
3. वजाराम कानि.न. कानि.न.450 पुलिस थाना आबूरोड रीको (मुख्य भूमिका)
4. जूठाराम कानि.न. कानि.न.546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. हरिसिंह कानि.न.211 पुलिस थाना आबूरोड रीको

