• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

इसरा में भालू ने किसान पर किया हमला, विधायक समाराम गरासिया ने भी चिकित्सालय जाकर जाने हाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0
इसरा में भालू ने किसान पर किया हमला, विधायक समाराम गरासिया ने भी चिकित्सालय जाकर जाने हाल

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के इसरा गांव में शुक्रवार दोपहर खेत पर पानी की मोटर चालू कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया।

भालू ने किसान के चेहरे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया भी चुनावी व्यस्तता के बीच अस्पताल पहुंचे और घायल किसान का हाल जाना।

मोटर चालू करते समय अचानक हमला

साहिबाराम गरासिया शुक्रवार दोपहर खेत पर पानी की मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

ग्रामीणों में वन्यजीवों को लेकर डर

भालू के हमले की घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। खेतों में काम करने वाले किसानों में वन्यजीवों को लेकर डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ किसानों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

मतदान के बीच घायल किसान से मिलने पहुंचे विधायक

पिण्डवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिण्डवाड़ा और आबूराज नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। चुनावी व्यस्तता के बावजूद विधायक समाराम गरासिया घायल किसान का हाल जानने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने साहिबाराम गरासिया से उसकी कुशलक्षेम पूछी और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

बेहतर इलाज और सहायता का आश्वासन

विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को घायल किसान को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साहिबाराम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि घटना गंभीर है और घायल को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने वन विभाग को भी मामले की जानकारी देकर घायल किसान को सहायता राशि दिलाने का प्रयास करने की बात कही।

भाजपा नेताओं ने भी जाना हाल

इस दौरान भाजयुमो नेता पुनीत रावल, भाजपा नेता सतीश सेठी, पीराराम देवासी और सरमाराम भी अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने घायल किसान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Previous Post

दो बाइको की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौतःबागोड़ा के निकट हुआ हादशा

Next Post

बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

Next Post
बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

बाली में 68.86 सादड़ी में 66.42 % मतदान हुआ, केंद्रों पर लगी लाइन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page