
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही। सिरोही से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया है। छठीं बार तीर्थ यात्रियों का नेतृत्व कर रहे राजेश बी माली गोयली ने यात्रा की जानकारी दी।
जत्था 3 जुलाई को पहलगांव से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगा। यात्री 5 जुलाई को अमरनाथ में दर्शन करेंगे। गोयली चौराहा व्यापार मंडल सिरोही के अध्यक्ष प्रकाश बी माली और रमेश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया।
प्रकाश बी माली ने यात्रियों को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। यात्रा में शामिल 21 तीर्थयात्रियों में प्रवीण माली, युगल सिंह राठौड़, मगन माली, भरत माली, डॉ. ललित माली, गेमाराम माली, शांतिलाल माली, अशोक माली, मनोज माली, संजय माली, प्रकाश माली, दिनेश माली, प्रभु सिंह, कैलाश माली और सुरेश माली प्रमुख हैं। यात्रा के सहसंयोजक प्रवीण माली वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक सिरोही में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रियों को फूलमाला पहनाकर विदाई दी।