• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-डिवाइडर कूदकर कार ने मोपेड को मारी टक्करः चालीसवीं से लौट रहे चाचा-भतीजा की मौत, कार ड्राइवर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही में अनियंत्रित कार डिवाइडर कूदकर मोपेड से जा भिड़ी। हादसे में मोपेड पर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। इससे कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा दिल्ली-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-47 पर रोहिड़ा थाना क्षेत्र के गांव भूजेला के पास सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। मोपेड सवार चाचा-भतीजा चालीसवें के फातिया में शामिल होकर गुजरात के अमीरगढ़ लौट रहे थे।डिवाइडर कूदकर मोपेड से भिड़ी कार

रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया- स्विफ्ट कार आबूरोड से सरूपगंज की तरफ जा रही थी। भूजेला के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदते हुए दूसरी तरफ चली गई। यहा मोपेड से जा रहे चाचा-भतीजा को कार ने टक्कर मार दी और आगे जाकर पलट गई।

एक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार गुजरात के अमीरगढ़ (बनासकांठा) निवासी मुसला अली भाई (64) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुसला सत्तार भाई (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार ड्राइवर खाटूश्यामजी (सीकर) निवासी सोहनलाल जाट (38) पुत्र सुजाराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।एक घायल सिरोही रेफर

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सरूपगंज पीएचसी में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर्स ने सत्तार भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहनलाल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर कर दिया। दोनों शव सरूपगंज पीएचसी में रखवाए गए हैं।

चालीसवें की फातिया से लौट रहे थे चाचा-भतीजा

थानाधिकारी ने बताया- मुसला अली भाई और मुसला सत्तार भाई सोमवार को काछोली में चालीसवें की फातिया (लोकाई) में शामिल होने के बाद अपने घर गुजरात के बनासकाठा के अमीरगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। मामले को लेकर मृतक के रिश्तेदार नन्हे खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Previous Post

पाली-दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंतःदोनों बाइक सवार घायल, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, इलाज जारी

Next Post

सिरोही-रामझरोखा मंदिर महंत सीताराम संत समाज से निष्कासितः संपत्ति बेचने, अनैतिक आचरण पर धर्म सभा में संतों का सर्वसम्मत फैसला

Next Post

सिरोही-रामझरोखा मंदिर महंत सीताराम संत समाज से निष्कासितः संपत्ति बेचने, अनैतिक आचरण पर धर्म सभा में संतों का सर्वसम्मत फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page