• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंतःदोनों बाइक सवार घायल, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 22, 2026
in Local
0
पाली-दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंतःदोनों बाइक सवार घायल, लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में रविवार रात बांता-पांचेटिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार- खिवाड़ा निवासी थानाराम पुत्र मांगीलाल अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरे बाइक सवार की पहचान बिठोड़ा खुर्द निवासी श्यामदास पुत्र हनुमानदास के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके से गुजर रहे निकेश वैष्णव और राकेश चौधरी ने घायलों को बांता अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए देर रात पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को सादड़ी दौरे पर

Next Post

सिरोही-डिवाइडर कूदकर कार ने मोपेड को मारी टक्करः चालीसवीं से लौट रहे चाचा-भतीजा की मौत, कार ड्राइवर घायल

Next Post

सिरोही-डिवाइडर कूदकर कार ने मोपेड को मारी टक्करः चालीसवीं से लौट रहे चाचा-भतीजा की मौत, कार ड्राइवर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page