PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन मे घनश्यामसिह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही के नेतृत्व में गठित टीम एवं जिला विशेष टीम द्वारा दिनांक 06.08.2026 को पालडी आर से रामपुरा की तरफ आते हुये अवैध बजरी से भरे हुये 02 बिना नम्बरी ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। अभियक्तगणो द्वारा उक्त अवैध बजरी अणगौर नदी से चोरी छिपे अवैध खनन कर भरकर लाना बताया जिसके सबंध में अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. भरतकुमार पुत्र झीणाराम जाति वागरी उम्र 25 साल निवासी अणगौर पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही।
2. प्रकाशकुमार पुत्र ताराराम जाति वागरी उम्र 27 साल निवासी डोडुआ पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.भगवानसिह उनि पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. अमराराम उनि प्रभारी जिला विशेष टीम मय जाब्ता
3. सीताराम कानि. 950 पुलिस थाना सिरोही सदर ।
4. अनिलकुमार कानि. 951, पुलिस थाना सिरोही सदर।
5. जगदीशकुमार ड्राकानि. 899 पुलिस थाना सिरोही सदर।


