PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेश कुमार वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा साईबर फॉड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 19.05.2026 को प्रार्थी अनिल कुमार कानि नं 926 ने एक टाईपशुदा रिपोर्ट की कि पिडीत लुम्बाराम पुत्र दानाजी जाति प्रजापत निवासी आमलिया पुलिस थाना नाणा तहसील बाली जिला पाली का रहने वाला है जिसके साथ प्रियांश मोदी ने कुल 324068/- रुपये अक्षरे तीन लाख चोबीस हजार अडसठ रुपये का साईबर फ्रॉड किया है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 184/19.05.2026 मामला धारा 319 (2), 318 (4) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने गम्भीरता से लेते हुए घटना करने वाले मुल्जिम की तलाश हेतु थानाधिकारी आबूरोङ आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर मामुर कर तलाश कर व टेक्नीकल आधार पर तलाश कर अभियुक्त प्रियांश मोदी को गिरफ्तार कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः प्रियांशु मोदी पुत्र रोहित मोदी उम्र 22 वर्ष जाति मोदी निवासी वार्ड नम्बर 10 बालाजी मंदिर सदर बाजार हाल मानपुर हाउसिंग बोर्ड आबूरोड पुलिस थाना आबूरोड शहर जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 हरचन्दराम निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2 ओमप्रकाश हैडकानि नं 422 पुलिस थाना आबूरोड शहर ।
3 अनिल कुमार कानि नं 926 पुलिस थाना आबूरोड शहर ।
4 ओमप्रकाश कानि नं 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
5 श्रवण कानि नं 538 पुलिस थाना आबूरोड शहर।


