
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, रविवार प्रातः 09:15 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 3, सूर्य दक्षिणायन, वर्षाऋतु 29 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 06:34 तक,इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। वज्र योग सायं 05:58 तक, इसके बाद सिद्धि योग रहेगा। विष्टि करण प्रातः 09:15 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मिथुन, चंद्र-कर्क,मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 09:15 तक, शुक्र वृष में दोपहर 02:09, गंडमूल संपूर्ण दिनरात, रवियोग प्रातः 06:34 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:22 से 09:05 तक चर का, प्रातः 09:05 से दोपहर 12:30 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:12 से 03:55 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज वज्र योग में कंबल का दान करना शुभ फलदायी होता है।


