
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : श्रावण, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, बुधवार रात्रि02:29 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह मुहर्रम, तारीख 27, सूर्य दक्षिणायन, वर्षाऋतु, 23 जुलाई। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र सायं 05:54 तक,इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। व्याघात योग दोपहर 12:34 तक, इसके बाद हर्षण योग रहेगा। विष्टि करण दोपहर 03:34 तक, इसके बाद शकुनि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-कर्क, चंद्र-मिथुन,शुक्र-वृष, शनि-मीन, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :दोपहर 12:00 से 01:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम : भद्रा दोपहर 03:34 तक, मंगलउत्तराफाल्गुनी में प्रातः 08:37, बुध अस्त पश्चिम में रात्रि 02:55, मास शिव रात्रि, राष्ट्रीय श्रावण मास प्रारम्भ, लोकमान्य गंगाधर तिलक जयंती, गुरु हरकिशन जयंती नवीन मत से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:50 से 09:12 तक लाभ व अमृत का, प्रातः 10:52 से दोपहर 12:33 तक शुभ का, दोपहर 03:54 से 05:35 तक चर का, सायं 05:35 से 07:16 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज बुधवार को गणेशजी की गंध, फल, पुष्प, दूध, दही, घी, दूर्वा, धूप व दीप आदि से पूजा करें। मोदक का भोग लगाने से बुध जनित दोष दूर होते हैं। आज व्याघात योग में वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी होता है।