PALI SIROHI ONLINE
सेला निवासी रामाराम राठौड़ का सेवानिवृत्ति पर सम्मान
बाली। बाली उपखंड के श्री सेला निवासी रामाराम राठौड़ के उपखंड अधिकारी कार्यालय, बाली से पायलट के पद से सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र बागोरिया के नेतृत्व में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामाराम राठौड़ का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय शासकीय सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
सम्मान समारोह में प्रशासनिक अधिकारी गौतम पालीवाल, लेखाकार कैलाश शर्मा, ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहनलाल गहलोत, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहम्मद अजहरूद्दीन, हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, नितिन परिहार, मदनलाल डांगी, जगदीश वैष्णव सहित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनेक अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


