• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री में कई पदों पर भर्ती, 8 को होगा इंटरव्यू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम पारिश्रमिक पर शिक्षकों, अनुदेशकों, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और पैनल निर्माण के लिए वॉक-इन इंटरव्यू होगा। प्राचार्य के अनुसार इच्छुक, योग्य अभ्यर्थी 8 जुलाई को सुबह 11 बजे विद्यालय परिसर में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। सभी नियुक्तियां पूरी तरह अस्थायी होंगी। भुगतान न्यूनतम पारिश्रमिक के आधार पर होगा। नृत्य अनुदेशक के लिए संगीत विषय के साथ स्नातक होना जरूरी है। स्कूल या कॉलेज में नृत्य या संगीत सिखाने का अनुभव भी जरूरी है। मैट्रन का पद केवल महिला के लिए है।

न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है। उच्च शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता मिलेगी। आयु 35 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विवाहित महिलाओं में विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। मैट्रन को नवोदय विद्यालय समिति के नियमानुसार अकुशल एमटीएस के समकक्ष न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। विद्यालय परिसर में निशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। वॉक-इन इंटरव्यू जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री के परिसर में होगा।

खेल कोच के लिए बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी में विशेषज्ञता चाहिए। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीपीएड या एमपीएड जरूरी है। मानदेय 20,000 रुपए प्रति माह होगा। प्रति सप्ताह 4 सत्र होंगे। योग अनुदेशक के लिए मान्यता प्राप्तकॉलेज या यूनिवर्सिटी से योग में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। योग प्रशिक्षण का अनुभव भी चाहिए। मानदेय 12,500 रुपए प्रति माह होगा। प्रति सप्ताह 3 सत्र होंगे। अटल टिंकरिंग लैब फेसीलेटर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञता के साथ बीएससी भौतिक विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स जरूरी है।

Previous Post

स्कूल खुल गए, लेकिन आंगनबाड़ी पर 7 जुलाई तक ताले लटके रहेंगे

Next Post

श्रीसेला निवासी रामाराम राठौड के सेवानिवृत्ति पर ब्लॉक BCMO सहित स्टाफ ने माला साफा पहना कर दी बधाई

Next Post

श्रीसेला निवासी रामाराम राठौड के सेवानिवृत्ति पर ब्लॉक BCMO सहित स्टाफ ने माला साफा पहना कर दी बधाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page