• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में पत्थर से सिर कुचले मिले शव की हुई पहचान, डॉग 200 मीटर दूर घर तक पहुंचा, पहचान हुई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवगंज-शहर की न्यू शिवगंज कॉलोनी में गुरुवार सुबह खाली भूखंडों पर – उगी झाड़ियों के बीच एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था और पास हो खून से सना एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग “ब्रेवो” ने घटनास्थल पर पड़े पत्थर को सूंघने के बाद करीब 250 मीटर दूर स्थित एक कच्चे मकान तक पहुंचकर पुलिस को संकेत दिए। इसी आधार पर मृतक की पहचान उदयपुर जिले के तिरलवा निवासी किशन (25) पुत्र सवाराम गमेती के रूप में हुई। किशन यहां बजरी के ट्रैक्टरों पर मजदूरी करता था और अपने साथियों के साथ उसी कच्चे मकान में रहता था।

साक्ष्य जुटाने में लगी एफएसएल और एमओबी टीमें :

पुलिस ने घटनास्थल के 50 मीटर दायरे को कवर कर साक्ष्य सुरक्षित किए। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी टीम ने मौके से खून के नमूने, पत्थर ओर अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वारदात के बाद से मृतक के साथ रहने वाले साथी फरार हैं, जिसकी वजह से शक की सुई उन्हीं की ओर घूम रही है

विशेष टीमों का गठन किया, रंजिश की आशंका

एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले के खुलासे के लिए सीआई बाबूलाल राणा के नेतृत्व में विशेषटीमों का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या विवाद का लग रहा है। पुलिस संदिग्धों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है।

Previous Post

चामुंडेरी,नाना व बेड़ा के अधीन जवाई बांध से जुड़े गांवो में 48 से 72 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

Next Post

कोठार के युवक की दुर्घटना में मौत के बाद डाक जीवन बीमा ने दिया 7.72 लाख का बीमा क्लेम

Next Post

कोठार के युवक की दुर्घटना में मौत के बाद डाक जीवन बीमा ने दिया 7.72 लाख का बीमा क्लेम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page