• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोठार के युवक की दुर्घटना में मौत के बाद डाक जीवन बीमा ने दिया 7.72 लाख का बीमा क्लेम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

अमृत माली/पिंटु अग्रवाल

बाली-एक किस्त में मिला परिवार को सहारा: डाक जीवन बीमा ने दिया ₹7.72 लाख का सुरक्षा कवच

बाली। डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance) भारतीय डाक विभाग, पाली मण्डल ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक जरूरतमंद परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार, बीमाधारक छगन लाल पुत्र रता राम निवासी कोठार की आकस्मिक मृत्यु होने पर। इस दु:खद घटना के बाद उनके परिवार को ₹7.72 लाख की बीमा राशि एकमुश्त प्रदान की गई, जिससे उन्हें कठिन समय में सहारा मिला।

डाक जीवन बीमा विशेष रूप से सरकारी और अर्द्धसरकारी कर्मचारियों के लिए एक विश्वसनीय योजना है, जिसमें कम प्रीमियम में उच्च सुरक्षा और बोनस का लाभ मिलता है। वहीं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Rural Postal Life Insurance) ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

इस प्रकरण में डाक अधीक्षक तरुण कुमार शर्मा द्वारा राशि स्वीकृत की गई। साथ ही मारवाड़ हेड पोस्ट ऑफिस के CPC इंचार्ज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चेक शीघ्र जारी किया गया तथा उप डाकपाल, नाना के माध्यम से नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) को चेक वितरित करवाया गया।

डाक निरीक्षक फालना उपमंडल, पाली मण्डल बलराम मीणा द्वारा आमजन से अपील की है कि वे इन योजनाओं के प्रति जागरूक हों और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इनका लाभ उठाएं।

यह उदाहरण दर्शाता है कि समय पर लिया गया बीमा किस प्रकार संकट की घड़ी में परिवार के लिए मजबूत सहारा बन सकता है।

Previous Post

शिवगंज में पत्थर से सिर कुचले मिले शव की हुई पहचान, डॉग 200 मीटर दूर घर तक पहुंचा, पहचान हुई

Next Post

ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत: मौके पर ही तोड़ा; बुरी तरह पिचकी कार, करणी माता के दर्शन करने जा रहे थे

Next Post
ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत: मौके पर ही तोड़ा; बुरी तरह पिचकी कार, करणी माता के दर्शन करने जा रहे थे

ट्रेलर में घुसी पीछे चल रही ईको, 3 की मौत: मौके पर ही तोड़ा; बुरी तरह पिचकी कार, करणी माता के दर्शन करने जा रहे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page