• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मनादर की 3800 बीघा जमीन सोलर कंपनी को देने पर विरोध, धरना आज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
मनादर की 3800 बीघा जमीन सोलर कंपनी को देने पर विरोध, धरना आज

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-मनादर-1 और मनादर-2 की करीब 3 हजार 800 बीघा राजकीय भूमि को 400 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना के लिए निजी सौर ऊर्जा कंपनी को आवंटित करने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मामले को लेकर 1 सितंबर को उप तहसील कार्यालय कैलाशनगर के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन होगा। धरने में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी शामिल होंगे।

ग्रामीणों ने उप तहसीलदार कैलाशनगर को दिए ज्ञापन में बताया कि मनादर-1 और मनादर-2 की लगभग 3हजार 800 बीघा राजकीय भूमि को निजी कंपनी की 400 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना के लिए आवंटित करने की कार्रवाई चल रही है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम में पंजीकृत परियोजना कंपनी ने 23 मार्च को भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया था। इतनी बड़ी राजकीय भूमि निजी परियोजना को देने से पहले जमीन की वास्तविक प्रकृति और उपयोगिता की मौके पर जांच जरूरी है। ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित भूमि में रास्ते, चारागाह, सार्वजनिक या सामुदायिक उपयोग की जमीन शामिल हो सकती है। ऐसी जमीन निजी परियोजना को नहीं दी जानी चाहिए।

Previous Post

पाली- मन्नत पूरी होने पर रामदेवरा दर्शन करने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, 1 साल पहले हुआ था बेटा

Next Post

सांचौर में घर की अलमारी से अफीम बरामदः एएनटीएफ की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, NDPS एक्ट में केस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page