• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- मन्नत पूरी होने पर रामदेवरा दर्शन करने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, 1 साल पहले हुआ था बेटा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
पाली- मन्नत पूरी होने पर रामदेवरा दर्शन करने जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, 1 साल पहले हुआ था बेटा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रामदेवरा दर्शन के लिए पति के साथ बाइक से जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे के जन्म की मन्नत पूरी होने पर एक साल बाद दंपती 29 अगस्त को रामदेवरा के लिए निकले थे। पणिहारी चौराहे के पास ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से दुर्गा बाइक से गिर गई और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।

29 अगस्त को बेटे की खुशी में रामदेवरा के लिए निकले थे दंपती

पुलिस के अनुसार, बांसवाड़ा जिले की रहने वाली दुर्गा (26) अपने पति बिल्लू (29) के साथ बाइक से 29 अगस्त को रामदेवरा के लिए रवाना हुई थी। दोनों बेटा होने की खुशी और मन्नत पूरी होने पर बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे थे। उनका एक साल का बेटा छोटा होने के कारण उसे परिजनों के पास घर पर छोड़ दिया गया था।

ओवरटेक के दौरान ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरी दुर्गा

पाली के सदर थाना क्षेत्र में पणिहारी चौराहे के पास ओवरब्रिज पर ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को पीछे से हल्की टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुर्गा बाइक से सड़क पर गिर गई। वह संभल पाती, इससे पहले ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। सिर बुरी तरह फटने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसा देखकर आसपास मौजूद और अन्य वाहन ड्राइवर रुक गए और दुर्गा को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

भाट समाज की 28वीं पैदल रामदेवरा यात्रा शुरू, 160 जातरू एक साथ रवाना

Next Post

मनादर की 3800 बीघा जमीन सोलर कंपनी को देने पर विरोध, धरना आज

Next Post
मनादर की 3800 बीघा जमीन सोलर कंपनी को देने पर विरोध, धरना आज

मनादर की 3800 बीघा जमीन सोलर कंपनी को देने पर विरोध, धरना आज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page