शिवगंज-मीट दुकान का निरीक्षण, 3 पांडे भी बधे मिलें,खामियां मिलने से अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द
PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज। नगर पालिका ने सदर बाजारछावणी के आवासीय परिसर में चल रही जहूर मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद की मीट दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वहां 3 पाड़े बंधे मिले। दुकान संचालक के पास नगरपालिका अधिनियम की धारा 247 के तहत परिसर में पशु रखने की अनुमति नहीं मिली। पालिका ने गंभीरता से लेते हुए दुकान मालिक को जारी अनापत्ति प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया। दुकान बंद करवा दी।
नगर पालिका ईओ आसरण सिंह ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण में आवासीय परिसर में पशु रखकर उनका वध किया जाना सामने आया। इसे नगरपालिका की धाराओं का उल्लंघन माना गया।
स्वायत्त शासन विभाग के पत्र में नगरीय निकायों को निर्देश हैं कि मीट दुकानों के बाहर कोई पक्षी या जानवर बांधकर नहीं रखा जाएगा। जानवर व पक्षी का वध राज्य सरकार की ओर से तय – बूचड़खाने में ही होगा। निरीक्षण में नियमों के खिलाफ आवासीय परिसर में पशु रखकर वध किया जा रहा था। एनओसी की शतों के उल्लंघन पर प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए एनओसी तत्काल प्रभाव से प्रत्याहरित कर दी गई। आवास परिसर में, परिसर के बाहर पशु रखने, पशु वध, मांस विक्रय की गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

