• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तारः 2.48 लाख बरामद, बन्द दुकान के पीछले गेट से करते थे आना-जाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने बंद दुकान में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए पांच जनों को पकड़ा। मिल गेट चाली के सामने सुभाष नगर ए मेन रोड स्थित खाली शॉप में आरोपी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2 लाख 48 हजार रुपए बरामद किए। कार्रवाई शुक्रवार रात करीब साढ़े 1 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई और उनके

वाहन भी जब्त किए।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

औद्योगिक थाना SHO निरमा विश्नोई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिल गेट चाली के सामने स्थित एक बंद शॉप में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। शॉप बाहर से बंद नजर आ रही थी, लेकिन अंदर गतिविधियां चल रही थीं।पीछे के गेट से करते थे आना-जाना

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस दुकान में जुआ खेला जा रहा था, वहां पहले मिठाई की दुकान संचालित होती थी, लेकिन अब वह खाली पड़ी है। दुकान के पीछे एक अलग गेट बना हुआ था, जिससे आरोपी अंदर आते-जाते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शटर को भी थोड़ा खुला रखते थे ताकि बाहर की गतिविधियों पर नजर रख सकें।

पैदल पहुंचकर की कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी की और फिर पैदल दुकान के पीछे बने गेट तक पहुंची। इसके बाद टीम ने दबिश देकर अंदर मौजूद पांच जनों को पकड़ लिया। मौके से 2 लाख 48 हजार रुपए बरामद किए गए।

दुकान के अंदर मिला सामान

कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर मोबाइल चार्जर, पानी की बोतलें और अन्य सामान भी पड़ा मिला। पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर गई और उनके वाहनों को भी जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Previous Post

शिवगंज-मीट दुकान का निरीक्षण, 3 पांडे भी बधे मिलें,खामियां मिलने से अनापत्ति प्रमाण पत्र रद्द

Next Post

आऊवा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसाः बाइक बेकाबू होने से एक व्यक्ति घायल

Next Post

आऊवा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसाः बाइक बेकाबू होने से एक व्यक्ति घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page