• May 5, 2026

शिवगंज-बछड़े के धड़ के मामले में पुलिस के विभिन्न प्रयास जारी, 18 पुलिस टीमें जांच में लगी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-दिनांक 28.04.2026 की सुबह गाय के बछडे का कटा सिर संतोषी नगर में मिलने पर बाबुलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज मय जाब्ता तुरन्त मौके पर पहुंचे एवं सिर को कब्जे लिया जाकर पशु चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया एंव प्रार्थी महिपाल रावल द्वारा रिपोर्ट पेश की गई जिस पर मुकदमा नम्बर 107 दिनांक 28.04.2026 धारा 325 बीएनएस व 3/8 राजस्थान गौवश पशु अधिनियम मे दर्ज किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये अज्ञात मुलजिमानों का पता लगाने हेतु  पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस सिरोही व किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं  पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निर्देशानुसार  बाबुलाल राणा थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज के नेतृत्व में थाने से टीमें गठित की गई जिसमें घटनास्थल पर आने जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, बछडे की धड की तलाश हेतु ड्रॉन कैमरे द्वारा वृताधिकारी वृत शिवगंज व थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज मय जाब्ता के जवाई नदी के अन्दर सघन तलाश हेतु पैदल टीमों द्वारा सर्च किया गया।

घटना स्थल के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान लिये गये तथा पुलिस टीम द्वारा निरन्तर नगरपालिका के कर्मचारियों से समन्वय बनाकर बछडे के धड की तलाश हेतु निरन्तर प्रयास कर रही है।

कस्बा शिवगंज मे स्थित मीट की दुकानों पर सर्च हेतु 18 टीमें पुलिस थाना शिवगंज व पुलिस थाना पालडी एम के मुलाजमानो की गठित कर एक साथ दबीश दी गई तथा अचानक चैक किया गया एंव सभी दुकानों की फोटो व विडियोग्राफी की गई सभी के लाईसेन्स चैक किये गये। कस्बा में जर्सी ब्रिड की नस्ल की गाय रखने वाले मालिकों का पता लगाकर बछडे से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है। थाने मे उक्त कार्य के लिये 04 टीमे गठित की हुई है जो कि निरंन्तर जाहीरा व गुप्त रूप से पतारसी में लगी हुई है। एंव टीमों द्वारा मामले का खुलासा करने हेतु प्रयासरत है।

You cannot copy content of this page