• May 5, 2026

पाली-हाईवे पर खडी ट्रको में से डीजल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, डिजल बरामद

PALI SIROHI ONLINE

पाली- भगाराम मीणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर सदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जितेन्द्रसिंह राठौड़ वृताधिकारी वृत सुमेरपुर के निर्देशन में एक टीम गठित कर नेशनल हाईवे पर खडी ट्रको मे से डीजल चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, प्रकरण संख्या 68 दिनांक 02.05.26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पुलिस थाना सुमेरपुर सदर में आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र छगनलाल उम्र 24 साल निवासी अरटवाडा पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही एवं शम्भु सिंह उर्फ मोन्टू सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 23 निवासी अरटवाडा पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

गठित टीमः-
1.जालाराम सउनि.
2. दशरथ सिंह कानि. 733
3 विक्रम सिंह कानि. 644
4. पीराराम कानि. 378
5. प्रवीण कुमार कानि. 587

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :-
1.रवि उर्फ रविन्द्र पुत्र  छगनलाल उम्र 24 साल निवासी अरटवाडा पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही।
2.शम्भु सिंह उर्फ मोन्टू सिंह पुत्र  भंवर सिंह उम्र 23 निवासी अरटवाडा पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही

> आगजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना शिडाके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

You cannot copy content of this page