PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही-शिवगंज के गोपेश्वर महादेव एनिकट में शनिवार को डूबने से 3 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने परिवार के साथ सुमेरपुर से दशा माता की मूर्ति विसर्जन करने आई थी। घटना की सूचना पर पहुंची SDRF टीम को 4 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सुमेरपुर से कुछ लोग दशा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए शिवगंज के गोपेश्वर महादेव एनिकट पर पहुंचे थे। इसी दौरान 3 वर्षीय चंद्रिका का पैर फिसल गया और वह अचानक गहरे पानी में चली गई।
सूचना मिलते ही शिवगंज पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने भी बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन काफी तलाश के बाद भी चंद्रिका का पता नहीं चल सका। इसके बाद सिरोही जिला मुख्यालय से SDRF टीम को बुलाया गया।
SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने गहरे पानी में तलाशी अभियान चलाया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद गोपेश्वर महादेव मंदिर के सामने से चंद्रिका का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

