PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार युवक घर से फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।सदर थाना SHO कपूराराम ने बताया- मृतक की पहचान गांव कालीदांती राघपुरा धोलादाता, मसूदा निवासी मोहम्मद आमीन पुत्र जाकीर अली के रूप में हुई है। वह पाली में एक फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को वह किसी काम से स्कूटी लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में आमीन के सिर में गहरी चोट आई थी। उसे तुरंत इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

