PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-संत महात्माओं ने सोमवार शाम थानाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी को ज्ञापन दिया। कबेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले संत त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या की आशंका जताई। मामले की गहराई से जांच की मांग की। संतों ने बताया कि 1 अक्टूबर को जानकारी मिली थी। कबेश्वर महादेव मंदिर में त्रिवेणी गिरी महाराज कई सालों से रहते थे। मंदिर में उनकी डेड बॉडी मिली। पुलिस के अनुसार पुष्टि हुई कि महाराज की डेड बॉडी 2 से 4 दिन पुरानी है। आबूराज संत मंडल और छत्तीस कौम ने मांग की कि हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसकी निष्पक्ष जांच हो। संतों ने ज्ञापन में कहा कि त्रिवेणी गिरी महाराज की हत्या प्रकरण की जांच करवाई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि चार दिन के अंदर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आबूराज संत मंडल धरना-प्रदर्शन करेगा। संतों ने बताया कि महाराज के शव की मेडिकल रिपोर्ट आई है। वे उससे संतुष्ट नहीं हैं।





