• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माउंट-कैबिन सील होने से रोजी-रोटी का संकट, कांग्रेस ने पालिका के बाहर दिया धरना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 6, 2026
in Local
0
माउंट-कैबिन सील होने से रोजी-रोटी का संकट, कांग्रेस ने पालिका के बाहर दिया धरना

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-सील किए गए कैबिन खुलवाने और न्यायालय के आदेश के अनुसार पात्र केबिन धारकों को राहत देने की मांग को लेकर नगर मंडल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और प्रभावित केबिन धारकों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से केबिन सील होने के कारण कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद सभी पात्र केबिन धारकों को इसका लाभ नहीं मिलने से परेशानी बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित कैबिन धारक नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। यहां नगरपालिका अध्यक्ष और आयुक्त के पुस्तकालय भवन में बैठक में होने की जानकारी मिली। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे ज्ञापन लेने के लिए संदेश भिजवाया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुस्तकालय भवन के बाहर धरना शुरू कर नारेबाजी की। इसके बाद अध्यक्ष और आयुक्त बाहर आए और प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लिया।

विधिक राय के बाद कार्रवाई का आश्वासन : इसके बाद अध्यक्ष के कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि मामले में विधिक राय मांगी गई है। राय प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 9 सितंबर को प्रस्तावित नगरपालिका की आम बैठक के बाद मामले पर दोबारा चर्चा करने की बात कही। नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी और प्रवक्ता नवनीत बंसल ने कहा कि केबिन सील होने से छोटे कारोबारियों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी, बच्चों की फीस और ऋण की किश्तों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने न्यायालय के आदेश के अनुसार सभी पात्र कैबिन धारकों को समान रूप से राहत देने की मांग की। धरने और वार्ता के दौरान मोहन हीरागर, दिनेश हंस, पार्षद संतोष कंवर, किरण कंवर, गंगा देवी, मुकेश राणा, यश शर्मा, नासिर खान, इरशाद अहमद और हेमंत सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

शिवगंजः संत की मौत पर हत्या की आशंका, जांच की मांग की

Next Post

दुदनी में खेल मैदान में मगरमच्छ आने से बच्चो में मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जवाई बांध में छोड़ा

Next Post

दुदनी में खेल मैदान में मगरमच्छ आने से बच्चो में मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जवाई बांध में छोड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page