
PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-शहर के क्रांति चौराहा स्थित नगर पालिका के सार्वजनिक पार्क में गुरुवार को दो युवकों ने 83 वर्षीय एक वृद्ध के दोनों कान काटकर सोने के लूंग चुरा लिए। वारदात के बाद दोनों युवक भाग गए। पुलिस तलाश कर रही है।
शिवगंज के छावणी हरिजन बस्ती निवासी वृद्ध रोशन लाल हमेशा की तरह नगर पालिका के सार्वजनिक पार्क में घूमने आए थे। सुबह 11.30 बजे पार्क में बैंच पर बैठे थे। उस समय दो अज्ञात युवक आए। एक युवक ने छाती पर मुक्का मार नीचे पटक दिया। इसके बाद उन्होंने वृद्ध को दबोच दोनों कान धारदार हथियार से काट सोने के दो लूंग चुरा लिए। भागने से पहले उन्होंने उनकी छड़ी को तोड़ दी व चश्मा दूर फेंक दिया
वारदात के बाद जैसे तैसे वृद्ध रोशन लाल पार्क से बाहर आया और लोगों को जानकारी दी। सूचना पर वृद्ध के परिवार वाले व पुलिस मौके पर पहुंची। घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों कानों पर टांके लगवा उन्हें छुट्टी दी। वृद्ध रोशन लाल ने बताया कि अज्ञात दोनों युवक इसके पहले भी पार्क में एक-दो बार मिले थे। उन्हें शक्ल से जानता हूं और वे सामने हो तो पहचान सकता हूं।