PALI SIROHI ONLINE
सादड़ी से बाइक चोरी, नाना क्षेत्र के युवक ने दर्ज कराया मामला
पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र के सादड़ी पुलिस थाने में नाना थाना क्षेत्र के एक युवक की बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित हंजाराम पुत्र भैराराम, जाति भील, निवासी जीवदा (थाना नाना) ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट सादड़ी थाने में दर्ज कराई है।
सादड़ी थाना अधिकारी ने बताया कि हंजाराम की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी है तथा संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


