PALI SIROHI ONLINE
सेवाड़ी में सेवा भारती की प्रेरणा से 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
सेवाड़ी सेवाभारती की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सेवाड़ी एवं मारवाड़ एकता परिषद् मुंबई राजस्थान के सयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागण में श्री खेतलाजी मंदिर के पास बस स्टैंड में आयोजित हुआ। आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि रक्तदान शिविर में 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ संत विजय सिंह , सेवाभारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली, नरेन्द्र परमार, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक दीपक प्रजापत , विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी,जिला मंत्री सुरेश रावल, सेवाड़ी जैन समाज अध्यक्ष सोहन लाल जैन, महावीर सिंह देवड़ा, देवेंद्र दवे, दिलीप मेवाड़ा, रमेश परिहार,लक्ष्मण पालीवाल, गोरधनसिंह राव, किशोर मेवाड़ा, भेरू सिंह सोलंकी , कीका राम जनवा,भलाराम देवासी, सोहनलाल पालीवाल, शिवलाल पालीवाल, कृष्णपाल सिंह एवं उपस्थित सभी सदस्य बंधुओं ने भारत माता प्रतिमा को दीप प्रज्वलन एवं जयकारो के साथ किया।
शिविर को सफल बनाने में अरुण सैन, प्रकाश त्रिवेदी, घीसुलाल सैन, गवेंद्र सिंह राणावत, उदय सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान,हरेश रावल, ललित गर्ग, अभिषेक गर्ग, जितेंद्र परिहार, जयपालसिंह, शैतान पूरी, अमित देवगन, अजय पूरी,विशाल मारू, दिलीप जानी, अरविंद परमार, वरुण बोहरा, नवीन बोहरा, चुन्नीलाल मीणा एवं मातृ शक्ति में पुष्पा देवी, बाला दवे, पिंकी माली,पूजा माली, शकुंतला रावल का सहयोग रहा। शिविर में भगवान महावीर ब्लड बैंक की सेवा रही।


