• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड पालिका में संविदा कर्मचारी का नियमितीकरणः नियमों के उल्लंघन की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 7, 2026
in Local
0
आबूरोड पालिका में संविदा कर्मचारी का नियमितीकरणः नियमों के उल्लंघन की आशंका, उच्च स्तरीय जांच की मांग

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड नगर पालिका में एक संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण पर सवाल उठ गए हैं। पूर्व पार्षद और जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही के सचिव शमशाद अली अब्बासी ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, संभागीय आयुक्त जोधपुर, कलक्टर सिरोही और नगर पालिका प्रशासन को शिकायत भेजी है।

अब्बासी ने आरोप लगाया है- आबूरोड नगर पालिका केतत्कालीन अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने एक संविदा कर्मचारी को नियमित किया, जबकि उन्हें अपने स्तर पर ऐसा करने का अधिकार नहीं है। उनके अनुसार, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित नीतिगत निर्णय और स्वीकृति का अधिकार केवल राज्य सरकार के पास होता है।

नियम लागू नहीं फिर स्थायी कैसे

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरे राजस्थान में हजारों संविदा कर्मचारी वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं और राज्य स्तर पर कोई व्यापक नीति लागू नहीं हुई है, तो आबूरोड नगर पालिका में एक कर्मचारी को किस नियम या सक्षम स्वीकृति के आधार पर स्थायी लाभ दिया गया।

सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रिया का उल्लंघन

शिकायत में कहा गया है कि यदि यह नियुक्ति नियमों के विपरीत हुई है, तो यह सेवा नियमों और भर्ती प्रक्रिया का उल्लंघन है। इससे अन्य पात्र अभ्यर्थियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका के राजकोष पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ने की आशंका भी जताई गई है।

शिकायत में इस नियुक्ति की मूल प्रक्रिया, नियमितीकरण संबंधी आदेश, सक्षम स्वीकृति, राज्य सरकार की अनुमति और भर्ती नियमों के अनुपालन की विस्तृत जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही, नियमितीकरण के बाद किए गए वेतनऔर अन्य वित्तीय भुगतानों की भी जांच कराने को कहा गया है। अब्बासी ने जांच पूरी होने तक संबंधित अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश जारी करने की भी मांग की है।

Previous Post

आबूरोड-अघोषित बिजली कटौती पर फूटा आक्रोशः सांतपुर में ऊर्जा मंत्री का फूंका पुतला, सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सेवाड़ी में सेवा भारती की प्रेरणा से 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Next Post
सेवाड़ी में सेवा भारती की प्रेरणा से 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सेवाड़ी में सेवा भारती की प्रेरणा से 5 महिलाओं सहित 57 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page