
PALI SIROHI ONLINE
बारिश के बीच धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन
उपखंड क्षेत्र के सेवाड़ी गांव में आज सुबह 11:00 बजे गणपति बप्पा का विसर्जन पूरे जोश और श्रद्धा के साथ वरघोड़े के जरिए किया गया। बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। विसर्जन यात्रा के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन मीठड़ी नदी में विधि-विधान से किया गया।
विसर्जन के दौरान ढोल-ताशे और डीजे की धुनों पर भक्तगण झूमते नजर आए और पूरा गांव भक्ति के रंग में रंग गया। इस बीच एक एंबुलेंस को रास्ता देने में ग्रामीणों ने जागरूकता दिखाई, जिसकी पुलिस प्रशासन ने भी सराहना की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के इस सहयोग और अनुशासन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने भी गांव के इस पारंपरिक उत्सव को सफल बनाने में पूरी भूमिका निभाई।
गांववासियों ने एक बार फिर साबित किया कि धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम ही भारतीय त्योहारों की असली पहचान है। इस आयोजन मै मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद उद्यान के महाशक्ति मण्डल का के कार्यकर्त्ताओ के द्वारा प्रसासन का सहयोग किया गया सेवाड़ी गांव की मुख्य सडक पर रेवाड़ी के चलते वाहनों की भारी भीड़ के बिच एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए प्रसासन का सहयोग किया गया