PALI SIROHI ONLINE
सेंदला विद्यालय के छात्र करण भारती का बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर चयन; प्रतियोगिता का कल 26 सितंबर को होगा समापन समारोह
बाली उपखण्ड के सेंदला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र एवं छात्रा वर्ग (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए।
विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष छात्र वर्ग में पाली जिले के 10 खिलाड़ियों और 19 वर्ष छात्र वर्ग में 11 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई। वहीं छात्रा वर्ग में 17 वर्ष आयु वर्ग की 10 छात्राओं तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की 6 छात्राओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ।
स्थानीय सेंदला विद्यालय के छात्र करण भारती (पुत्र संतोष भारती) ने 17 वर्ष आयु वर्ग में बॉक्सिंग प्रतियोगिता जीतते हुए राज्य स्तर पर अपना चयन पक्का किया। करण भारती की इस उपलब्धि पर सेंदला गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इसके अतिरिक्त 17 वर्ष आयु वर्ग में निर्मला कुमारी (पुत्री मानकार राम देवासी) तथा मंजू कुमारी (पुत्री मोतीराम देवासी) का चयन भी राज्य स्तर के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह कल 26 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता व राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।




