PALI SIROHI ONLINE
पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
पाली, 24 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार सोजत, बगड़ी, मारवाड़ जंक्शन, रानी, देसूरी, बाली, सुमेरपुर, पाली एवं रोहट पंचायत समितियों के लिए संबंधित अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें सोजत के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत, बगड़ी के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पाली, मारवाड़ जंक्शन के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन, रानी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी, देसूरी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी, बाली के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली, सुमेरपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर, पाली के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली तथा रोहट के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहट को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार संबंधित तहसीलदारों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश राजस्थान पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 58(2) के तहत जारी किया गया है। आदेश में पूर्व में जारी आदेश क्रमांक निर्वाचन/2026/193 दिनांक 15 जनवरी 2026 को अधिक्रमित करते हुए आदेश जारी किया गया ।




