• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सेंदड़ा बाईपास पर एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आगः फायर ब्रिगेड ने केमिकल फोम से बुझाई, बड़ा हादसा टला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
सेंदड़ा बाईपास पर एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आगः फायर ब्रिगेड ने केमिकल फोम से बुझाई, बड़ा हादसा टला

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर मारवाड़ उपखंड के सेंदड़ा क्षेत्र में शनिवार देर रात ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित सेंदड़ा बाईपास पर एक एलपीजी गैस टैंकर में आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया।

सूचना मिलने पर ब्यावर से दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केमिकल फोम का उपयोग कर आग पर काबू पाया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल अधिकारी ताराचंद के नेतृत्व में टीम ने स्थिति को तेजी से नियंत्रण में लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना के दौरान पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मौके पर भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया। सेंदड़ा थानाप्रभारी हरिराम जाट और प्रशासक रतन सिंह भाटी सहित स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी आग बुझाने तथा राहत कार्य में सहयोग दिया।

Previous Post

सांडेराव-साध्वी जमना बाई की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब,समाधि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Next Post

फालना में 2 बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलः दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था

Next Post
फालना में 2 बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलः दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था

फालना में 2 बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलः दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page