• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में 2 बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलः दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
फालना में 2 बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलः दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के फालना में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर किया गया। हादसे में दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आई। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।जानकारी के अनुसार फालना में शनिवार देर शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसा अचानक हुआ, जिससे दोनों सवार गिर गए।

एक युवक गंभीर घायल

हादसे में फालना निवासी आशीष मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि चेहरे, सिर और हाथ-पांव में कई चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पाली रेफर किया गया।

दूसरे सवार को मामूली चोट

दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूसरी बाइक तेज गति में थी और टक्कर इसी कारण हुई।

हेलमेट नहीं पहना था

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

सेंदड़ा बाईपास पर एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आगः फायर ब्रिगेड ने केमिकल फोम से बुझाई, बड़ा हादसा टला

Next Post

पाली-घर में घुसकर परिवार को पीटा, 3 घायल, पड़ोसी ने लाठियों से किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी

Next Post
पाली-घर में घुसकर परिवार को पीटा, 3 घायल, पड़ोसी ने लाठियों से किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी

पाली-घर में घुसकर परिवार को पीटा, 3 घायल, पड़ोसी ने लाठियों से किया हमला, आरोपियों की तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page