PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : सही समय पर अपनी बात रखें, सफलता मिलेगी। युवाओं को मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। राह की उलझनें निराश करेंगी, लेकिन साझेदारी में नई योजना हाथ आ सकती है। साख बढ़ेगी।
कर्क;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: निजी काम के लिए सही समय है। आप फुर्ती से काम निपटाएंगे। धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सामाजिक संस्थाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म रुचि बढ़ेगी।
तुला;शुभ अंक 7, शुभ रंग काला: युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है, लेकिन भाग्योदय संभव है। सुख-सुविधाओं पर बड़े खर्च की रूपरेखा बनेगी। सही समय का इंतजार करें, जल्दबाजी से परेशानी होगी।
मकर शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : पारिवारिक मामले टालने से बात बिगड़ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। कुछ लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। लेनदेन को लेकर कहासुनी का डर रहेगा।
वृष;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा आकस्मिक घटनाएं कार्ययोजना बदल सकती हैं। विरोधी खुलकर सामने आ सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। कार्यस्थल पर जवाबदेही बढ़ेगी।
सिंह;शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। कारोबारी विस्तार संभव है। मित्रों के सहयोग से काम आसानी से पूरे होंगे। लगातार मेहनत से थकान होगी।
वृश्चिक;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला काम की धीमी गति से परेशान होंगे। भागदौड़ से सफलता मिल सकती है। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। अपने निजी काम पहले निपटाएं, वरना बाद में दिक्कत होगी। धैर्य रखें।
कुंभ;शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : दुविधा में मित्रों की सलाह लाभकारी रहेगी। उच्च अध्ययन की बाधा और किसी बात की चिंता से मन परेशान रहेगा। दोस्तों से विवाद की आशंका भी है। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
मिथुन;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी: समय पर काम नहीं होने से नुकसान संभव है। नए सौदों में सावधानी रखें। प्रणय संबंधों का टकराव दूर होगा। सहयोग की कमी से कार्यस्थल पर मुश्किलें बढ़ेंगी। पुराने मामले खुल सकते हैं।
कन्या;शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रियजन से उपहार पाकर मन प्रसन्न होगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी।
धनु;शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी प्रॉपर्टी के मामले सुलझने के आसार हैं। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रियजन से टकराव मन दुखी कर सकता है, लेकिन आय बढ़ेगी।
मीन;शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : भय से छुटकारा मिलेगा। सामूहिक मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। भय से छुटकारा मिलेगा। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक आयोजन खुशी देंगे।


