PALI SIROHI ONLINE
गिरीश व्यास
बाली उपखंड के नाना-बेड़ा क्षेत्र में मानसून की पहली अच्छी बारिश, जवाई नदी में बहा पानी
बाली। बाली उपखंड के नाना-बेड़ा क्षेत्र में मानसून की पहली अच्छी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। शुक्रवार को तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ शुरू हुई बारिश करीब 25 से 30 मिनट तक लगातार होती रही।
बारिश के चलते बेड़ा स्थित जवाई नदी में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में मानसून की अच्छी शुरुआत देखने को मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई। वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की उम्मीद है। वहीं तेज बारिश के कारण नालों और नदी-नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गई। क्षेत्र में मानसून की इस पहली अच्छी बारिश का लोगों ने स्वागत किया और इसे कृषि के लिए शुभ संकेत बताया।
वीडियो 2


