• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 23, 2026
in Local
0
सरुपगंज-नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौतःगोताखोरों ने निकाले शव, पुलिस जांच में जुटी

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में पंच देवल देवस्थान फली की नाड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 5 बजे बच्चों के नाड़ी में डूबने की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकलवाया गया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि पंच देवल देवस्थान फली नाड़ी में दो बच्चे डूब गए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नाड़ी में तलाश शुरू की गई और दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया

पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों के परिजनों को घटना की सूचना दी और उन्हें अस्पताल बुलाया है। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों बच्चे किन परिस्थितियों में नाड़ी के पास पहुंचे और पानी में कैसे डूबे। हादसे के समय नाड़ी के आसपास कौन-कौन मौजूद था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बच्चों को बचाने की कोशिश हुई या नहीं

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब दोनों बच्चे पानी में डूबे, उस समय वहां कोई मौजूद था या नहीं और उन्हें बचाने के लिए किसी ने प्रयास किया या नहीं। परिजनों से भी जानकारी ली जाएगी कि बच्चे नाड़ी के पास किस वजह से पहुंचे और उस समय वे अकेले क्यों थे। मामले की जांच जारी है।

Previous Post

पाली- दिन दहाड़े फायरिंग करने की वारदात का खुलासा, आरोपी अमित सोनी को किया गिरफतार

Next Post

स्वरूपगंज में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्याः शव की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page