
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही जिले के सरुपगंज के निकट रोहिडा थाना क्षेत्र के भारजा ग्राम में निर्माणाधीन मकान दीवार ढहने से 2 महिलाओं सहित तीन मजदूरों की मौत व 7 लोग घायल हो गए। 4 घायलों की स्तिथि गभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रसासनिक अधिकारी घटना स्थल ओर चिकित्सालय पहुचे।
पिंडवाड़ा डीएसपी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि पहाड़ी के पास मकान का काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान दीवार अचानक ढह गई। हादसे में 10 मजदूर मलबे में दब गए। 2 महिलाओं सहित 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए।
पुलिस ने किया मजदूरों का रेस्क्यू डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही रोहिड़ा और स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों का रेस्क्यू कर सभी को तुरंत उप जिला स्वास्थ्य केंद्र आबूरोड पहुंचाया।
चामुंडेरी के नर्सिग अधिकारी ओमप्रकाश लखारा हुए सेवानिर्वत, स्वागत आतुर नजर आए ग्रामीण