• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-राजमार्ग पर पग-पग रामदेवरा जातरूओं का जमावाडा,हाईवें पर बाबा के जातरूओं ने बढाई पुलिस की धड़कने

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

सांडेराव-राजमार्ग पर पग-पग रामदेवरा जातरूओं का जमावाडा,हाईवें पर बाबा के जातरूओं ने बढाई पुलिस की धड़कने

साण्डेराव- भगवान शिव की भक्ति और आराधना का सावन मास बीतने के बाद अब बाबा रामदेव की उपासना का महिना शुरू होते ही त्यौहारों की भरमार के साथ हाईवें पर बाबा के आस्था का सैलाब उमड़ रहा हैं,बाबा के भक्तों की सेवा में परमार्थ के कार्य भी खुब हो रहें हैं। हाईवें पर जातरूओं की आव-भगत में जगह-जगह भंडारे व रामरसोडो में बाबा के भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। इधर भादवामास की शुरूआत में एक बार फिर से पुलिस विभाग की धड़कने बढ़ा दी हैं।

फोरलेन हाईवें पर इन दिनों रामदेवरा दर्शन को आनेजाने वाले जातरूओं की रेलमपेल एकाएक बढ़ गई हैं। हाईवें के साथ-साथ अन्य गांवों-ढाणियों , कस्बों में रामरसोडा लगाकर जामतरूओं आवभगत में सनातन धर्म प्रेमी दिनरात लगे हुए हैं। आस्था के परवान चढने के साथ ही पुलिस की चिंता जातरूओं के भेश में अपराधिक प्रवृति के लोगों की घुसपैठ को हैं। धार्मिक आस्था से जुडी भावना को देखते हुए पुलिस जातरूओं को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना के लिए ज्यादा सख्ती भी नहीं कर सकती हैं। और ना ही जातरूओं के जत्थे में शामिल अपराधी प्रवृति के लोगों की धरपकड़ कर सकती हैं।

दिनरात सैकड़ों लोगो के समुह पर उठते-बैठते नजर रखकर बदमाशों को पकडना भी पुलिस के बूते के बाहर हैं। जिला पुलिस अधिक्षक मोनिका सैन ने सभी थाना प्रभारियों को रामदेवरा जातरूओं की सुरक्षा और अपराधिक प्रवृति के लोगो की धरपकड करनें के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देशित दिया हैं।

View this post on Instagram

View this post on Instagram

Previous Post

आहोर,पावटा-सेवानिवृत्ति से महज 25 दिन पहले संसार से विदा हुए SSB के ASI छोगाराम मीणा

Next Post

कोठार-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

Next Post
कोठार-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

कोठार-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page