• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दलपत मालवीय की पुण्यतिथि मनाई, चित्र पर भोग लगाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

*वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दलपत मालवीय की पुण्यतिथि मनाई, चित्र पर भोग लगाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
सांडेराव। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दलपत मालवीय की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वर्गीय मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर और पारंपरिक रूप से भोजन का भोग लगाकर उन्हें याद किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित स्वर्गीय मालवीय के भाई एवं ‘मेवाड़ा ऑनलाइन न्यूज़’ के वरिष्ठ पत्रकार संपादक नटवर मेवाड़ा ने अपने अनुज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दलपत मालवीय जी ने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के आदर्शों को जिया।

क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना ही उनकी सच्ची पहचान थी, जो आज की युवा पीढ़ी के पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।इस अवसर पर स्वर्गीय मालवीय के सुपुत्र सूर्य प्रकाश मालवीय एवं चंद्र प्रकाश मालवीय ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवा पत्रकार महावीर मेवाड़ा सहित दिवंगत पत्रकार के परिवार जन, स्थानीय गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मालवीय के जीवन मूल्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Previous Post

सांडेराव-खुडाला निवासी इंद्र सिंह का शव मिला; 100 फीट दूर मिले जूते

Next Post

सरकारी स्कूलों में 502 बेंचों का होगा वितरण, “आओ गांव चलें” अभियान को मिलेगा बल

Next Post
सरकारी स्कूलों में 502 बेंचों का होगा वितरण, “आओ गांव चलें” अभियान को मिलेगा बल

सरकारी स्कूलों में 502 बेंचों का होगा वितरण, “आओ गांव चलें” अभियान को मिलेगा बल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page