• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-खुडाला निवासी इंद्र सिंह का शव मिला; 100 फीट दूर मिले जूते

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0
सांडेराव-खुडाला निवासी इंद्र सिंह का शव मिला; 100 फीट दूर मिले जूते

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव-खुडाला निवासी इंद्र सिंह शव मिला; 100 फीट दूर मिले जूते
सांडेराव । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, मृतक की शिनाख्त फालना के समीपवर्ती खुडाला निवासी इंद्र सिंह के रूप में की गई है।

*100 फीट दूर मिले जूते, संघर्ष की आशंका*

घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर पुलिस को मृतक के जूते शव से करीब 100 फीट की दूरी पर बरामद हुए हैं। जूतों का इतनी दूर मिलना इस बात की ओर मजबूत इशारा कर रहा है कि मौत के पहले घटनास्थल पर काफी देर तक भारी खींचतान और संघर्ष हुआ होगा। यह सब कुछ पुलिस जांच में स्पष्ठ हो पाएगा।

*डिप्टी एसपी के नेतृत्व में रातभर चला सर्च ऑपरेशन*

घटना की भयावहता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सूचना मिलते ही बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा, सुमेरपूर डीएसपी जितेंद  सिंह व साडेराव सुमेरपूर सीआई सहित भारी पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस की विशेष टीमों ने रात के घने अंधेरे में टॉर्च और सर्च लाइटों के सहारे घटनास्थल और उसके आस-पास के बड़े दायरे में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग, सबूत जुटाए जा सकें।परिजनों को दी सूचना, FSL व डॉग स्क्वायड सक्रियमृतक की पहचान खुडाला निवासी इंद्र सिंह के रूप में तय होने के बाद सांडेराव थाना पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जिससे उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी व डॉग स्क्वायड की टीमों की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Previous Post

मां-बेटे पर हमला करने वाले गिरफ्त से बाहरः कार से टक्कर मारकर किया था घायल; जालोर एसपी से कार्रवाई की मांग

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दलपत मालवीय की पुण्यतिथि मनाई, चित्र पर भोग लगाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दलपत मालवीय की पुण्यतिथि मनाई, चित्र पर भोग लगाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page