• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-200 लीटर नकली घी जब्त,घी बनाने के कढ़ाई,गैस,भट्टी व अन्य उपकरण जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा

पाली- श्यामराजसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव ने बताया कि दिनांक 28.04.2026 को जरिये मुखबीर सुचना मिली की सिन्दरु राजकीय विद्यालय के पीछे मकान व प्लोट में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में मिलावटी देशी घी बना रहा है एव मौजा साण्डेराव में बालाजी डेयरी पर मिलावटी देशी घी को असली के रूप में बताकर बैचान किया जा रहा है जिस पर मिलावटी देशी घी बनाने वाले व बैचान करने वाले मुलजिम एवं मिलावटी देशी घी बरामद करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सैन आई.पी.एस के निर्देशन मे व चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बाली के मार्गदर्शन में  जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक वृत्त सुमेरपुर के सुपरविजन में मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम
1. श्यामराजसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराय
2. लक्ष्मणसिंह उनि पुलिस थाना साण्डेराव
3. किशनसिंह सउनि पुलिस थाना साण्डेराय
4. पाबुसिंह कानि 1353 पुलिस थाना साण्डेराव
5 भंवरलाल कानि 1199 पुलिस थाना साण्डेराव
6. रमेश कुमार कानि 1576 पुलिस थाना साण्डेराव
7.सुरेन्द्रसिंह संह कानि 1458 पुलिस थाना साण्डेराव
8. देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव

अन्य सहयोगी टीम
1. एफएसओ पाली नय टीम

घटना का सारांश:-
दिनांक 28.04.2026 को मन थानाधिकारी को जरिये मुखबीर खास गुप्त सुचना मिली की सिन्दरू राजकीय विद्यालय के पीछे मकान व प्लोट में एक व्यक्ति भारी मात्रा में मिलावटी देशी घी बना रहा है जिस पर मन थानाधिकारी मय गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर दबीश दी गई तो मुलजिम प्रकाश पुत्र पेमाराम उम्र 22 साल निवासी छीनायडा कला पुलिस थाना गुडा मालानी जिला बालोतरा पाल्म ऑयल में किम मिक्स कर उसे भटटी पर गर्म कर मिलावटी देशी घी तैयार करता मिला व मौके पर ही एक अन्य ड्रम में मिलावटी देशी घी का स्टॉक मिला जिस पर मौके पर एफएसओ पाली से सम्पर्क किया गया जो मय टीम के उपस्थित आने पर मिलावटी देशी घी के सैम्पल प्रिजर्व किये गये व मौके से गैस भटटी, कडाई, गैस टंकी, मिलावटी देशी घी के ड्रम आदि अन्य सामान जब्त किया गया व मुलजिम प्रकाश के विरूद्ध जुर्म धारा 318(3),318(4),274,275 व 51.59 (1) खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त को गिरफतार किया गया ताबाद जरिये मुखबीर खास सउनि  किशनसिंह को ईतला मिली की साण्डेराव में बालाजी डेयरी पर मिलावटी देशी घी को असली बताकर लोगो के साथ धोखाधड़ी कर बेचान किया जा रहा है जिस पर किशनसिंह सउनि मय टीम द्वारा बालाजी डेयरी साण्डेराव पंहुच एफएसओ मय टीम की मौजूदगी बालाजी डेयरी संचालक पेमाराम पुत्र निम्बाराम उम्र 55 साल निवासी छीनावडा कला पुलिस थाना गुडा मालानी जिला बालोतरा से मिलावटी देशी घी के दो ड्रम करीब 60 लीटर मात्रा जब्त कर एफएसओ द्वारा सैम्पल प्रिजर्व करवाये गये व मुलजिम पेमाराम के विरूद्ध धारा 318 (3) 318(4) 274.275 व 51,59 (1) खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर गिरफतार किया गया। उक्त दोनो ही मुलजिम प्रकाश व पेमाराम से अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण:-नाम पता मुलजिम
1प्रकाश पुत्र पेमाराम उम्र 22 साल निवासी छीनावडा कला पुलिस थाना गुडा मालानी जिला बालोतरा
2,पेमाराम पुत्र निम्बाराम उम्र 55 साल निवासी छीनावड़ा कला पुलिस थाना गुडा मालानी जिला बालोतरा

Previous Post

चामुंडेरी व घाणेराव मे गौरव पथ सड़क विधायक राणावत के प्रयासों से हुई स्वीकृत,चामुंडेरी सरपंच  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

Next Post

बेंगलूरु में मूसलाधार बारिश का कहर: बॉरिंग अस्पताल की दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत, 7घायल

Next Post
बेंगलूरु में मूसलाधार बारिश का कहर: बॉरिंग अस्पताल की दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत, 7घायल

बेंगलूरु में मूसलाधार बारिश का कहर: बॉरिंग अस्पताल की दीवार गिरी, 8 लोगों की मौत, 7घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page