• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी व घाणेराव मे गौरव पथ सड़क विधायक राणावत के प्रयासों से हुई स्वीकृत,चामुंडेरी सरपंच  सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने बाली के चामुंडेरी राणावतान व देसूरी के घाणेराव अटल प्रगति पथ सड़क की दिलाई प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति,बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निजी सहायक हिम्मत सिंह बीजापुर ने बताया कि बाली उपखंड के चामुंडेरी राणावतान ग्राम में सड़क चौड़ाइकरण को लेकर चामुंडी पंचायत के निकट भोपाल सिंह अध्यापक के मकान से होली चौक होते हुए मामा जी की फाटक की ओर करीबन सवा किलोमीटर 2 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण स्वीकृत किया

वही घाणेराव में सड़क चौड़ाइकरण सीसी सड़क निर्माण कार्य राखी दरवाजे से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की तरफ करीबन सवा किलोमीटर की अटल पथ सड़क को स्वीकृत करवाई है

चामुंडेरी ग्राम में देश आजाद होने के बाद होली चौक से मामा जी फाटक सड़क कच्ची जलभराव वाली रहती थी इस सड़क निर्माण को लेकर चामुंडेरी के सरपंच जसवंत राज मेवाडा ने पहली बार सरपँच बनते ही बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को आग्रह करने  पर आज से 10 वर्ष पूर्व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह रानावतं ने करीबन 25 लख रुपए की स्वीकृति देकर इस सड़क पर पहली बार सड़क निर्माण करवाया था परंतु भारी वाहनों के चलते यह सड़के बार-बार टूट जाती थी इस बार ग्रामीणों व सरपँच जसवंत राज मेवाडा पूर्व सरपंच डॉ महावीर सिंह राणावतं द्वारा पुनः विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को आग्रह करने पर विधायक ने अटल पथ में सड़क स्वीकृत करवाई है

इस सड़क स्वीकृति पर चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा,पूर्व सरपंच महावीर सिंह राणावत,नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा,समाजसेवी बंसीलाल मेवाड़ा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश माली,दलपत सिंह चौहान,मोहन सिंह मेंफावत पूर्व उपसरपंच,विक्रम सिंह राव माजीसा भक्त,गो प्रेमी शेरु सिंह उर्फ शेर सिंह पंवार,चामुंडेरी प्रवक्ता ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष हरि सिंह पंवार,कैलाश कुमावत वार्ड पंच,सुरेश कुमार भाटी वार्ड पंच,कल्पेश सिंह चौहान,शिवनाथ सिंह आबू राज,रंजीत सिंह मेफावत,योगेंद्र सिंह चौहान चामुंडेरी, पिंटु अग्रवाल ने विधायक राणावत का आभार जताया

Previous Post

ट्रेलर की टक्कर से सरकारी टीचर और पत्नी की मौत: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक से उछलकर गिरे; रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे दोनों

Next Post

सांडेराव-200 लीटर नकली घी जब्त,घी बनाने के कढ़ाई,गैस,भट्टी व अन्य उपकरण जब्त

Next Post

सांडेराव-200 लीटर नकली घी जब्त,घी बनाने के कढ़ाई,गैस,भट्टी व अन्य उपकरण जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page