• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साण्डेराव बाईपास पर भंडारे पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: 11वें दिन भी जातरुओं की सेवा अनवरत जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*जातरुओं की सेवा में साण्डेराव बाईपास पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: 11वें दिन भी अनवरत जारी है महाभंडारा*
साण्डेराव। भादवा मास के पावन अवसर पर रुणिचा (रामदेवरा) जाने वाले पैदल जातरुओं के लिए साण्डेराव फोरलेन हाइवे बाईपास पर आयोजित भव्य भंडारा आज अपने 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है। स्व. श्री जेठूसिंह (बागड़ी) की पुण्य स्मृति में उनकी माता श्री मदन कंवर देवड़ा एवं धर्मपत्नी भंवर कंवर चंपावत (राणावत परिवार) द्वारा शुरू किए गए इस सेवा शिविर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त और जातरू पहुँच रहे हैं, जिससे यहाँ अलौकिक भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

*ढोल-नगाड़ों से स्वागत और झूमते श्रद्धालु-*

भंडारे में जैसे ही पैदल यात्रियों का जत्था पचरंगी ध्वजा लिए पहुँचता है, वहाँ मौजूद सेवादार ढोल-नगाड़ों की थाप और बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत करते हैं। बाबा की भक्ति का रंग ऐसा चढ़ रहा है कि जातरुओं के साथ-साथ सेवा में जुटे भगत भी डीजे पर भजनों की धुनों पर नाचते-गाते और झूमते नजर आते हैं। इस उल्लास के बीच जातरू अपनी सैकड़ों किलोमीटर लंबी यात्रा की थकान भूल रहे हैं।

*सेवादारों का जज्बा:-*

भोजन प्रसाद के साथ हो रही ‘मलम-पट्टी’कड़ी धूप और पत्थरों भरे रास्तों पर लगातार चलने के कारण कई जातरुओं के पैरों में छाले (फफोले) पड़ चुके हैं। ऐसे में भंडारे के सेवादार साक्षात् बाबा के भक्तों की सेवा को ही नारायण सेवा मानकर जुटे हुए हैं। शिविर में चौबीस घंटे निःशुल्क चिकित्सा कैंप चल रहा है, जहाँ समर्पित भगत जातरुओं के पैरों को धोकर दवा लगा रहे हैं और मलम-पट्टी (पट्टी) कर रहे हैं। इसके साथ ही यात्रियों के लिए शुद्ध, सात्विक भोजन प्रसाद, चाय-नाश्ता और विश्राम की उत्तम व्यवस्था की गई है। भंडारे को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्थाओं को संभालने में त्रिपालसिंह राणावत, शक्ति सिंह, प्रहलाद सिंह, राजवीर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, कुलवर्धन सिंह सहित बागड़ी गाँव के ग्रामीण और राणावत परिवार के सदस्य दिन-रात निःस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। त्रिपालसिंह राणावत का कहना है कि बाबा के भक्तों की सेवा करने का यह अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है और जब तक मेला चलेगा, यह सेवा इसी प्रकार पूरे उत्साह के साथ जारी रहेगी।

*सेवा का संकल्प: ड्रीमलैंड होटल के पास भंडारे में उमड़ रहे जातरू-*

रुणिचा के धणी बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ जा रहे पैदल जातरुओं की सेवा के लिए साण्डेराव क्षेत्र में भक्ति का अनुपम नजारा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में साण्डेराव फोरलेन हाइवे पर ड्रीमलैंड होटल (इलेक्ट्रिक बोर्ड के पास) आयोजित भव्य भंडारा परवान पर है। रतनलाल जाट, हनुमान जाट और प्रकाश सुथार, के सांझे सहयोग व प्रबंधन में चल रहे इस सेवा शिविर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण करने और विश्राम के लिए पहुँच रहे हैं।

Previous Post

पाली में राजपूत समाज के 92 युवा सीख रहे संस्कारः गुडा चतुरा में श्री क्षत्रिय युवक संघ का प्रशिक्षण कैंप, जागरण गीत से दिन की शुरुआत

Next Post

तखतगढ-निकाय चुनाव के कई वार्डों कांटे की टक्कर तो कई वार्डों में त्रिकोणीय रोचक मुकाबला,24 में से 3 सबसे हॉट सीटों पर पूरे शहरवासियों की नजर

Next Post
तखतगढ-निकाय चुनाव के कई वार्डों कांटे की टक्कर तो कई वार्डों में त्रिकोणीय रोचक मुकाबला,24 में से 3 सबसे हॉट सीटों पर पूरे शहरवासियों की नजर

तखतगढ-निकाय चुनाव के कई वार्डों कांटे की टक्कर तो कई वार्डों में त्रिकोणीय रोचक मुकाबला,24 में से 3 सबसे हॉट सीटों पर पूरे शहरवासियों की नजर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page