• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुसाइड से पहले युवक ने बनाई रील, हाथ में रस्सी और कपड़ा दिखाया, पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सुसाइड से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर रील अपलोड की। इसके बाद रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के साकरिया गांव की है।सरवाना थाना एसआई किशनाराम ने बताया- बुधवार दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि साकरिया गांव में सड़क किनारे एक खेत में लगे पेड़ से लटकर युवक ने सुसाइड कर लिया है।

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। शव की पहचान दलाराम (30) निवासी सांकरिया के रूप में हुई।सुसाइड से पहले बनाई थी रील

पुलिस ने बताया-प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दलाराम ने सुसाइड से पहले एक रील बनाई थी। जिसमें वह रस्सी और कपड़ा दिखा रहा था। इसके बाद उसने फंदे से लटकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। सुसाइड के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

एसआई किशनाराम ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर ली गई है। युवक के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Previous Post

रेवदर में ड्राइवर से मारपीट, कार के शीशे तोड़े:किराया न देने पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

Next Post

तखतगढ़ में कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता हमारी आस्था का केंद्र

Next Post
तखतगढ़ में कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता हमारी आस्था का केंद्र

तखतगढ़ में कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत, बोले— गौ माता हमारी आस्था का केंद्र

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page