• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में ड्राइवर से मारपीट, कार के शीशे तोड़े:किराया न देने पर हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराये की कार का भुगतान नहीं करने, गाड़ी के शीशे तोड़ने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वासाड़ा निवासी शैलेशभाई पुत्र रमेश गर्ग ने रेवदर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 26 मई की रात करीब 11 बजे जीतू कोली निवासी वास का फोन आया और उसने अहमदाबाद जाने के लिए कार बुक की।दोनों के बीच 3000 रुपये किराया तय हुआ। वे रात करीब 12 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुए और सुबह करीब 5 बजे वापस लौटे । इसके बाद जीतू ने माउंट जाने का बोलकर अपने तीन और साथियों को साथ में लिया ।

लोहे के पाइप से मारा

आरोप है कि आबूरोड के पास रास्ते में एक होटल पर रुककर आरोपियों ने शराब पी और बाद में कार की चाबी मांगने लगे। उसके द्वारा चाबी देने से मना करने पर आरोपियों ने लोहे के पाइप और पत्थरों से हमला कर दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर कार के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की कोशिश भी की, इसके बाद वे झगड़ते हुए लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान उसने पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि घटना से कार को करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल रेवदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

कृषि कुएं के पास तार में फंसा भालूः ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया, सुरक्षित बाहर निकालकर पिंजरे में डाला

Next Post

सुसाइड से पहले युवक ने बनाई रील, हाथ में रस्सी और कपड़ा दिखाया, पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Next Post

सुसाइड से पहले युवक ने बनाई रील, हाथ में रस्सी और कपड़ा दिखाया, पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page