• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी का प्रचार करने पर सरकारी शिक्षक सस्पेंड

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0
कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी का प्रचार करने पर सरकारी शिक्षक सस्पेंड

PALI SIROHI ONLINE

साँचोर-सांचौर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी के पक्ष में प्रचार करना सरकारी शिक्षक को भारी पड़ गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय पलादर में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक रामचंद्र जाखड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोप- पहले दिया था नोटिस, फिर भी मेडिकल लीव लेकर प्रचार किया

जाखड़ पर सांचौर ने वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। पार्वती देवी उनकी पत्नी हैं। इसको लेकर सांचौर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश शारदा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के साथ फोटो-वीडियो भी बतौर सबूत पेश किए थे। उसके बाद शिक्षा विभाग के पास मामला पहुंचा और ससेंड कर दिया। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ज्वाइंट डायरेक्टर की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में जाखड़ का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), माध्यमिक शिक्षा, जालोर किया है।

इसी आदेश में जालोर डीईओ को जाखड़ के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पलादर स्कूल के प्रधानाचार्य को जाखड़ को शाला दर्पण के माध्यम से कार्यमुक्त कर निलंबन आदेश की पालना से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।शिकायतकर्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश शारदा ने सांचौर के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम दूदाराम जाट को इसकी शिकायत दी थी। उन्होंने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आरोप है कि उसके बाद शिक्षक ने मेडिकल लीव ले ली और फिर से प्रचार में जुट गया। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व शिक्षा विभाग को इसकी शिकायत दी। शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरु की है।

Previous Post

रामदेवरा मेले के लिए 11 से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनः भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी; श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Next Post

रामपुरा में देवासी समाज ने निकाली कलश यात्रा, 51 माता बहनो ने उठाए कलश

Next Post

रामपुरा में देवासी समाज ने निकाली कलश यात्रा, 51 माता बहनो ने उठाए कलश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page