• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर-नहर में मिले युवक युवती के शव, कमर पर से एक दूसरे को बांध रखा था, घटना स्थल पर बाइक भी मिली

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

साँचोर-नर्मदा नहर में एक युवक और एक युवती के शव मिले है। दोनों ने एक दूसरे को कमर से बांध रखा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला।

घटना सांचौर थाना क्षेत्र के डेड़वा गांव आज सुबह की है।

डीएसपी जयराम ने बताया- मंगलवार देर रात दोनों के नर्मदा नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर किनारे एक बाइक भी खड़ी मिली थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह नहर में दो शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग या आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों नहर में कैसे गिरे, घटना के पीछे क्या कारण रहे और यह आत्महत्या का मामला है या कोई अन्य वजह। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post

मालेरा में युवक ने किया सुसाइड: खेत में बेर के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Next Post

मोहर्रम पर्व को लेकर रानी पुलिस का फ्लैग मार्च

Next Post

मोहर्रम पर्व को लेकर रानी पुलिस का फ्लैग मार्च

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page